HPMPCL-MVU

🐄 हरित पशु संजीवनी सेवा

  • हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, मेरठ द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई हरित पशु संजीवनी सेवा का मुख्य उद्देश्य है – पशुपालकों को सस्ती, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सुविधा उनके गाँव के द्वार पर उपलब्ध कराना।
  • यह सेवा हमारे दुग्ध उत्पादक सदस्यों को स्वस्थ पशु, स्वच्छ दूध उत्पादन और बढ़ी हुई उत्पादकता की दिशा में सहयोग प्रदान करती है।

🎯 सेवा का उद्देश्य

  • समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना।
  • बीमारियों की रोकथाम और प्रति पशु उत्पादकता में वृद्धि।
  • वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों का प्रचार-प्रसार।
  • पशुओं का डिजिटल रजिस्ट्रेशन एवं टैगिंग।
  • हर गाँव से एक प्रगतिशील डेयरी किसान विकसित करना।
  • 👩‍⚕️ सेवा के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाएँ

    • 1. बीमार पशुओं की जाँच और उपचार
    • 2. टीकाकरण, डीवॉर्मिंग और मास्टाइटिस (CMT) टेस्ट
    • 3. पशु पोषण व प्रजनन संबंधी परामर्श
    • 4. संतुलित आहार, मिनरल मिक्स, कैल्शियम व मल्टीविटामिन की जानकारी
    • 5. स्वच्छ दूध उत्पादन और पशुपालन की अच्छी प्रथाओं पर प्रशिक्षण
    • 6. पशुओं की टैगिंग और डिजिटल रिकॉर्डिंग
    • 7. गाँव-गाँव में जागरूकता बैठकें और परामर्श सत्र

    💰 सेवा शुल्क (Service Charges)

    • विवरण शुल्क (₹)

    सामान्य केस (सदस्य) 100
    गंभीर केस (सदस्य) 200
    सभी केस (गैर-सदस्य) 300

    🗓️ कैसे मिलेगा लाभ?

    डॉक्टर केवल प्री-प्लान्ड शिविर (Treatment Camp) के दिन ही उपचार करेंगे।
    अन्य दिनों में किसान डॉक्टर से फोन/प्रत्यक्ष परामर्श ले सकते हैं (आधिकारिक समय में, डॉक्टर की सुविधा अनुसार)।

      📲 पंजीकरण और भुगतान प्रक्रिया

      विज़िट बुकिंग केवल मोबाइल नंबर के माध्यम से।

      🚫 नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

      ✅ शुल्क का भुगतान केवल QR कोड या पेमेंट गेटवे द्वारा सीधे कंपनी बैंक खाते में किया जाएगा।


      🌟 हमारा संकल्प:
      “उन्नत पशुपालन और समृद्धि किसान”

      📍 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
      7290097930

    News and Events