


निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण (आईईपीएफए) ने उन अंशधारकों तक पहुंचने के लिए 100 दिवसीय अभियान – “सक्षम निवेशक ” शुरू किया है, जिनके लाभांश का भुगतान नहीं किया गया है/दावा नहीं किया गया है तथा जिनके केवाईसी और अन्य विवरण अद्यतन नहीं किए गए हैं।
दावा न किए गए/अदत्त लाभांश अंशधारक के बैंक खाते में केवाईसी अपडेट होने के बाद ही जमा किए जाएँगे।
हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादक संस्था अपने उन अंशधारकों से अपील करती है कि दावा न किए गए लाभांश का विवरण जो कंपनी की वेबसाइट https://www.haritpmilk.com/unclaimed-dividend/ पर उपलब्ध है शीघ्र अतिशिघ्र कंपनी से संपर्क करे तथा दावा न किए गए/अदत्त लाभांश का भुगतान अपने बैंक खाता में प्राप्त करे।
अंशधारक कंपनी से shriman.pandey@haritpmilk.com पर संपर्क कर सकते हैं या 7290097930 पर कॉल कर सकते हैं।